Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
चुनाव नतीजों को लेकर 9 एग्जिट पोल सामने आए - 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

चुनाव नतीजों को लेकर 9 एग्जिट पोल सामने आए – 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त

दिल्ली में एग्जिट पोल सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है। उन्होंने इंडिया टीवी से बात की और कहा कि इस बार नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहेंगे। वहीं पटपड़गंज में 10 से 12 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल होगी।विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में चुनाव नतीजों को लेकर 9 एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिली है और 2 एग्जिट पोल में AAP को बढ़त मिली है। ऐसे में एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि इस बार बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो सकता है।वीरेंद्र सचदेवा का साफ कहना है कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी को 50 से 52 सीटें मिल रही हैं।

सभी 9 एग्जिट पोल में बीजेपी, आप और कांग्रेस को कितनी सीटें?

  • MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वहीं पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में BJP को 51-60 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिलने का अनुमान है।
  • JVC के एग्जिट पोल में BJP को बढ़त है। इसमें BJP को 39-45 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  • CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • POLL DIARY के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  • P MARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वीप्रिसाइड के एग्जिट पोल में AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • माइंडब्रिंक के एग्जिट पोल में भी AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *