Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
शर्त में 100 रुपए का लालच युवक की मौत का बना कारण -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

शर्त में 100 रुपए का लालच युवक की मौत का बना कारण

झांसी :झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र पुनावली कलां गांव में शराब के नशे में चार दोस्तों के बीच लगी शर्त में 100 रुपए की लालच युवक की मौत का कारण बन गई. झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के बड़े भाई भगीरथ राजपूत ने बताया कि उसका भाई शराब का आदि था और शुक्रवार वह अपने चार दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के लिए घर से निकल गया था. जहां वह पास में बने तालाब में सभी ने मिलकर जमकर शराब पी और शराब के नशे दोस्तों के बीच नदी पार करने पर 100 रुपए देने देने की शर्त लगी.

सौ रूपये की शर्त को जीतने के लिए मृतक उत्तम राजी हो गया और कपड़े पहने हुए ही तालाब में कूद पड़ा, लेकिन आधे तालाब को पार करने के बाद वह थक गया और पानी में डूबने लगा. उत्तम को डूबते देख उसके दोस्त घबराकर कर वहां भाग खड़े हुए और प्रधान को सूचना दी. जब तक प्रधान घटना स्थल पहुंचा तब तक तालाब के पास खड़े अन्य ग्रामीण उसकी बचाने के लिए नाव लेकर पहुंचे लेकिन उसकी सांसे टूट चुकी थी.

रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि, परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शराब का आदि था. उसके चार बच्चे थे. लेकिन पत्नी अपने पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर बेटा राहुल और बेटी कल्ली के साथ उससे अलग मायके में रह रही थी. वहीं एक बेटी ने पिछले साल पारिवारिक कलह के चलते मायके में आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है. जिसमें उसकी पानी में डूबने से मौत होना बताया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जाए मामला दर्ज किया जाएगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *