दिल्ली :कांग्रेस सांसद ने याद दिलाया कि पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में स्नान करेंगें, यमुना का पानी पिएंगे। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी वह यमुना को साफ नहीं कर सके। दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है और वह शीश महल में रहते हैं। राहुल गांधी बवाना विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा तोड़ देगी। इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे, वह छोटी गाड़ी में घूमते थे और मफलर लिए रहते थे। बिजली के खंभे पर चढ़ जाते थे। दिल्ली से उनका वादा था कि वह साफ राजनीति लाएंगे, लेकिन सरकार में आने के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला उजागर हुआ। इसको उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। केजरीवाल ने भ्रष्ट सरकार चलाई है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी झूठे बयान देते हैं, वैसे ही केजरीवाल भी यही काम करते हैं।
अरविंद केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी-दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है और वह शीश महल में रहते हैं

