मुंबई : वरिष्ठ समाजसेविका और हिन्द समर्थन समाचार पत्र की एडिटर उज़मा शकील खान को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. जिस पर उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से हौसला बढ़ता है और अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास होता है.
मुंबई में सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद कई टैलेंटेड कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति भी दी गई जिसका वहां मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद लिया और सभी ने कार्यक्रम की खुले मन से प्रशंसा की. इस दौरान प्रसिद्ध समाजसेविका और पत्रकार उजमा शकील खान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.


