Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब मैं कागज पर लिखकर दिया करता था कि मेरी पार्टी को इतनी सीटें आ रही हैं। अब मुझे लगने लगा कि यह मेरा अहंकार था। अब मैं जनता के सामने जा रहा हूं। नतमस्तक होकर जा रहा हूं। जनता जो आशीर्वाद देगी वह मेरे सर माथे पर। लेकिन मुझे लगता है कि जनता मेरे काम से खुश है और शायद जनता हमें पूर्ण बहुमत देगी।’ केजरीवाल ने कहा, “यह हमारा अहंकार था कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी मैंने कहा कि हम 100 सीटें जीतेंगे। अब मैं (सीटों की भविष्यवाणी के बारे में) लिखकर नहीं दूंगा।आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यह बताने से इनकार कर दिया कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी को शायद बहुमत मिलेगा। इंडिया टीवी कॉन्क्लेव ‘चुनाव मंच’ में आज एंकर सौरव शर्मा द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बार अपनी पार्टी के बहुमत पाने का भरोसा है, केजरीवाल ने जवाब दिया, “किसी को भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। जेल में रहने के दौरान मैंने एक बात सीखी कि किसी को अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। अहंकार ने बड़े-बड़े सम्राटों और तानाशाहों को ध्वस्त कर दिया। इतिहास इसका गवाह है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *