Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयंकर धमाका-घटना में 8 लोगों की मौत और कई घायल -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयंकर धमाका-घटना में 8 लोगों की मौत और कई घायल

मुंबई :भंडारा के जवाहरनगर स्थित आयुध/ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। वहीं, अब तक 8 व्यक्तियों की मौत की भी खबर सामने आई है।जिला नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इसमें काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए फायर ब्रिगेड विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।PTI के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया है कि भंडारा आयुध फैक्टरी में विस्फोट के कारण इकाई की छत ढह गई है। घटनास्थल से 13 से 14 लोगों को बचाया गया है। पुलिस एवं अधिकारियों ने बताया है कि फैक्टरी में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस पूरे मामले में जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *