मुंबई :महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हम आपको महानगरपालिका चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे.शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने छत्रपती शिवाजी महाराज स्टेडियम में एक सभा को संबोधित किया. भाषण शुरू करते ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि महानगरपालिका के चुनाव में उद्धव की जगह दिखाएंगे, हम भी अपनी ताकत दिखाएंगे.
हम आपको महानगरपालिका चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे:उद्धव ठाकरे

