Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया:योगी आदित्यनाथ -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया:योगी आदित्यनाथ

दिल्ली :यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं, ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा। दिल्ली के चुनावी मैदान में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को किराड़ी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। मेरी पूरी कैबिनेट में कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है? उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के चलते आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है, आज मुझे नजदीक से यहां की सड़कों को देखने का अवसर मिल रहा है। मैं कल ही प्रयागराज से लखनऊ आया हूं, इस सदी का पहला महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में भव्यता से हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया,आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *