Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उस रात क्या हुआ और उसने सैफ अली खान को कैसे अस्पताल पहुंचाया।मुंबई पुलिस ने उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से पूछताछ कर रही है, जिसने वारदात वाली रात को सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भजन सिंह राणा से पूरी डिटेल ली, जैसे किसने ऑटो रुकवाया था उस दौरान ऑटो में सैफ के अलावा और कौन-कौन था? जिस वक्त उसने सैफ के घर के पास ऑटो रोका तो उसने वहां क्या देखा? ऑटो में सैफ और तैमर क्या बातें कर रहे थे? ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब मुंबई पुलिस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से पूछ रही है। ताकि इस मामले में कोई क्लू मिल सके।भजन सिंह राणा ने बताया- ‘एक महिला ने बीच रोड पर आकर ऑटो रुकवाया। इस दौरान सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहन रखा था, जो पूरी तरह से खून से लथपथ था। सैफ अली खान के साथ ऑटो में उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी थे। तैमूर सैफ के साथ बीच में बैठे थे। अभिनेता ने भजन सिंह राणा से उन्हें अस्पताल पहुंचाने को कहा। तब तक उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये सैफ अली खान हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *