Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

लखनऊ :अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मिल्कीपुर से इनके पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए किसान, महिलाएं, व्यापारी, युवा सब तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर में बीजेपी हारने जा रही है। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए पूछा कि अयोध्या में सब रजिस्ट्री बीजेपी वालो की क्यो हो रही है?मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है और चुनाव में जीत का दावा किया है।उन्होंने कहा कि अयोध्या के जो किसान आये हैं उनका सबकुछ छीना जा रहा है। सरकार जानबूझ के इनकी जमीन छीनना चाहती है। सस्ते में खरीद कर जबरदस्ती जमीन छीन रही है। अखिलेश ने कहा कि सरकार किसानों को मार्केट वेल्यू पर मुआवजा दे। अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में जो उपचुनाव है वह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि हमारी प्रत्याशी पीडीए है। अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव की स्टडी होनी चाहिए और सरकार को पारदर्शी तरीके और ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *