Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीएम मोदी ने कहा कि वो बच्चों को एक अहमदाबाद चुटकुला सुनाते हैं -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि वो बच्चों को एक अहमदाबाद चुटकुला सुनाते हैं

पीएम मोदी ने खुद बताया था कि उनसे यह सवाल बच्चों ने किया था। पीएम मोदी के इस सवाल के जवाब से बच्चों को यही सीख मिलती है कि दूसरे क्या कह रहे हैं, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बच्चों को दूसरों की आलोचनाओं और बातों पर ध्यान न देते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

पीएम मोदी ने पहली बार पोडकास्‍ट शूट किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कई सवालों के जवाब दिए। पीएम ने यह पोडकास्‍ट जेरोधा के से संस्थापक निखिल कामथ के साथ किया था। इस दौरान मोदी ने बच्चों के साथ के सवालों और सोशल लाइफ में आने वाली चुनौतियों पर खुलकर बात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों द्वारा पूछे गए कई सवालों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि बच्चे अक्सर उनसे पूछते हैं कि उन्हें खुद को टीवी पर देखकर कैसा लगता है और जब आपको दिन रात लोगों से गालियां सुनने को मिलती हैं तब आपको कैसा महसूस होता है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वो बच्चों को एक अहमदाबाद चुटकुला सुनाते हैं। आगे जानिए कि वो किस्सा क्या है।पीएम मोदी ने कहा कि एक अहमदाबादी स्कूटर लेकर जा रहा था, रास्ते में उसकी किसी से टक्कर होने वाली थी, बस सामने वाला उसे गुस्से में गालियां देने लगा। इस पर एहमदाबादी आराम से खड़ा था, जब उससे पूछा गया कि वो इसका जवाब क्यों नहीं दे रहा, तब उसने कहा वो गालियां ही तो दे रहा है, मेरा कुछ लेकर थोड़े न जा रहा है।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आपका खुद का मन साफ होना चाहिए। इससे वह बच्चों को सिखाना चाहते है कि बाहर भले ही आपसे कोई कुछ भी कहे या आपसे कितना भी द्वेष भाव क्यों न रखे, आपको अपना मन साफ रखना चाहिए और अपने मन में पाप के भाव नहीं आने देने चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *