Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे लॉस एंजिल्स (LA) के इतिहास की सबसे विनाशकारी आग बताया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर के पश्चिमी हिस्से में सांता मोनिका और मालिबू के बीच पैलिसेड्स की आग और पासाडेना के पास पूर्व में ईटन की आग ने अब तक लगभग 28,000 एक क्षेत्र को जला दिया है और पूरा इलाका राख में तब्दील हो गया है। आग की भयावहता के बीच लॉस एंजिल्स से शर्मनाक खबर आ रही है।जब हजारों निवासियों के आग के चलते घर खाली करते ही लुटेरों ने खाली घरों को निशाना बनाना शुरू दिया। लूटपाट की घटनाएं इतनी बढ़ गईं कि अधिकारियों को चेतावनी देनी पड़ी। एएफपी ने एलए काउंटी की अधिकारी कैथरीन बार्गर के हवाले से कहा, ‘आपातकाल के बीच हम सभी ने ऐसे लोगों को देखा है जो घरों में चोरी और लूटपाट करके कमजोर समुदायों को निशाना बना रहे हैं। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।लुटेरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस संकट के समय में हमारे निवासियों को शिकार बनाने वालों पर शर्म आती है।’ बार्गर ने बताया कि पुलिस ने अब तक 20 गिरफ्तारियां की हैं। अधिकारियों ने बताया है कि आग में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं और हजारों इमारतें जलकर खाक हो गई हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *