Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:प्रीतीश नंदी ने अपने करियर की शुरुआत लिटरेरी से की थी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में भी काफी वक्त दिया। साथ ही प्रीतीश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  कम्युनिकेशन से की थी। उनकी कम्पनी का पहला प्रोग्राम दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह उनका पहला सिग्नेचर शो था। इसके बाद उन्होंने 500 से अधिक टीवी शोज़ में किया।

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर, कवि और लेखर प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। लेखक ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं फिल्ममेकर के निधन की खबर की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने शोक भी व्यक्त किया।

अनुपम खेर ने अपने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ”मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। वो बेहद अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक और पत्रकार, मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता प्रणाली और शक्ति का एक बड़ा स्रोत थे और हमने बहुत सी बातें एक साथ शेयर की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *