Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली :प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए बिधूड़ी द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी को ‘‘हास्यास्पद’’ करार दिया और कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे अप्रासंगिक विषयों के बजाय महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। संसदीय समिति की बैठक से बाहर निकलते समय प्रियंका हंसने लगी और कटाक्ष किया, ‘‘उन्होंने (बिधूड़ी) अपने गाल के बारे में कुछ नहीं कहा। यह एक हास्यास्पद टिप्पणी है और यह सब अप्रासंगिक है।दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गाल वाले बयान पर आखिरकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। प्रियंका ने इस दौरान तंज कसते हुए कहा कि बिधूड़ी अपने गालों की भी बात कर लेते। उन्होंने रमेश बिधूड़ी के बयान को फिजूल बताया।मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ने प्रियंका गांधी को लेकर रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई विवादित टिप्पणी पर मंगलवार को कहा था कि महिलाओं के बारे में ‘गंदी टिप्पणियां’ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई यह करता है, तो वह शर्मनाक है और उसकी भर्त्सना की जानी चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यदि किसी ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए हद पार की, तो मामला दर्ज कराया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *