Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :आप सांसद संजय सिंह ने 2700 करोड़ रुपये में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीशान राजमहल को भाजपा को दिखाने की चुनौती दी। संजय सिंह ने भाजपा से मांग की है कि वह पीएम का राजमहल दिखाएं। संजय सिंह ने कहा था कि वे आज मीडिया के साथ पहले मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री का आवास देखने जाएंगे। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास पहुंचे। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आप नेताओं को सीएम आवास में जाने से पुलिस ने रोक दिया। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप सांसद संजय सिंह की मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग लगा दी गई है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज धरने पर बैठ गए।दिल्ली में ‘शीशमहल’ मामले को लेकर सियासत गर्म है। आज आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास पहुंचे। सीएम आवास में अंदर जाने से पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद दोनों आप नेता पीएम आवास के लिए निकले। बीच रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक दिया। भाजपा के ‘शीश महल’ आरोपों के बाद कल, संजय सिंह ने भाजपा को मीडिया कर्मियों के साथ सीएम आवास पर जाने की चुनौती दी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *