Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love
  • मुंबई से जुड़े मीरा रोड में नए साल की पार्टी में झगड़ा
  • मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में नए साल के जश्न मराठी और भोजपुरी गाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद जानलेवा हो गया। इसको लेकर दो समूहों में झड़प को हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।मुंबई :भोजपुरी गाने बजाने को लेकर दो समूहों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 जनवरी को सुबह 3 बजे एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई। जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तो लोग मराठी गानों पर नाच रहे थे, लेकिन दूसरा समूह भोजपुरी गाने बजाने पर अड़ा था। पुलिस के अनुसार वहां मौजूदा लोगों में गाने की पसंद को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुअती कहासुनी मारपीट और झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार उनमें से 23 वर्षीय राजा पेरियार की लोहे की छड़ से मारे जाने के बाद मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति विपुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मुंबई के केईएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पेरियार की मौत हो गई।पुलिस ने घटना के सामने आने के बाद इस मामले में हाउसिंग कॉम्पलेक्स में रहने वाले परिसर के निवासी आशीष जाधव और उनके रिश्तेदार अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को पेरियार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *