Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ  में अरशद नाम के एक युवक ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया . पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपी ने ये भी बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की है।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले वालों के डर से ये हत्या की है। अरशद ने बताया है कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।अरशद ने बताया है कि वह परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर यूपी के लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात्रि में उसने उनहें शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। वहीं, उसने कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। आरोपी ने खुलासा किया है कि इस काम में उसके पिता ने भी मदद की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *