Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

कौन बनेगा करोड़पति के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट ने पुष्पा 2 का जिक्र करते हुए अमतिाभ बच्चन की तुलना अल्लू अर्जुन से की। कोलकाता की रजनी बरनीवाल ने अमिताभ बच्चन और अल्लू अर्जुन की तारीफ की। कंटेस्टेंट ने कहा- ‘सर मैं आपकी और अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी फैन हूं।’ इस पर बिग बी ने कहा- ‘मेरा नाम जोड़ने से अब कुछ नहीं होने वाला।’ इसके बाद उन्होंने कहा- ‘अल्लू अर्जुन बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उन्हें जो पहचान मिली है वह उसके योग्य हैं। मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई है और अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है तो जरूर देखिए। लेकिन, मेरी तुलना उनसे मत करिए। कंटेस्टेंट ने जोर देकर कहा कि दोनों एक्टर्स में कई समानताएं हैं। वह कहती हैं- ‘आप दोनों की ही एंट्री अविश्वसनीय है। आप दोनों की शैली भी काफी हद तक समान है। जब आप कॉमेडी सीन करते हैं तो आप भी अपने कॉल को काटते हैं और अपनी आंखें झपकाते हैं और अल्लू अर्जुन भी।’ जैसे ही अमिताभ बच्चन रजनी से उनकी किसी ऐसी फिल्म का नाम बताने को कहते हैं, जिसमें उन्होंने ऐसा किया हो तो रजनी ने तुरंत ‘अमर अकबर एंथनी’ का नाम ले लिया और कहा- ‘आप दोनों में कई समानताएं हैं। आपसे मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया और अब बस अल्लू अर्जुन से मिलना है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *