Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

चीन में एक लड़के के साथ अजब मामला पेश आ गया .उसकी गर्लफ्रेंड के प्यार में उसका बाप ही पड़ गया और बाद में उसने उसकी गर्लफ्रेंड से शादी भी कर ली। लड़के के पापा ने उस लड़के को यह बोलकर उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करवाया था कि वह लड़की हमारे परिवार के काबिल नहीं है। हम दोनों परिवारों का बैकग्राउंड एक जैसा नहीं है। ऐसा कहते हुए उस पिता ने अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने को मजबूर किया। जिसके बाद लड़का दुखी होकर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन ब्रेकअप के 6 महीने बाद उस लड़के को पता चला कि उसके पापा ने ही उसकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। जिससे उसका दिल बुरी तरह टूट गया और वह डिप्रेशन में चला गया। इस आदमी का नाम लियू लियांगे है। जिसकी उम्र 63 साल है। लियू लियांगे ‘बैंक ऑफ चाइना’ के पूर्व चेयरमैन है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ लियू लियांगे की चौथी शादी थी और इस बार तो उसने खुद के लिए बहुत ही कम उम्र की लड़की को चुना था। लियू लियांगे को उसके बेटे ने ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया था। उस वक्त वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार वालों से मिलवाने के लिए घर लेकर आया था।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *