Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

एटली और वरुण धवन के सहयोग की पहली फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही है। फिल्म वीकएंड पर भी दर्शक जुटाने में कारगर साबित नहीं हुई। नतीजा सबके सामने है। ‘बेबी जॉन’ ने अपनी रिलीज डे पर 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जो 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए अच्छा कारोबार नहीं था। वहीं, दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की जाने लगी। फिल्म ने दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65,  चौथे दिन 4.25 करोड़ और पांचवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसके पहले वीकएंड की कुल कमाई 28.65 करोड़ रुपये ही रही। अगर इसकी तुलना ‘पुष्पा 2’ से करें तो ‘बेबी जॉन’ अपने पहले वीकएंड पर अल्लू अर्जुन की फिल्म के चौथे हफ्ते के कलेक्शन जितनी भी कमाई नहीं कर सकी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *