Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

पटना :तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के नाम पर फैसले कुछ खास नेता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के चार करीबी सलाहकार, जिनमें से दो दिल्ली में और दो पटना में हैं, उनकी जगह फैसले ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास अब खुद के निर्णय लेने की शक्ति नहीं रह गई है। तेजस्वी ने इसके लिए हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का उदाहरण दिया। केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार से समर्थन वापस लेने का अनुरोध किया था। तेजस्वी ने पूछा कि पत्र तो नीतीश कुमार को लिखा गया था, लेकिन जवाब संजय झा ने दिया। आखिर संजय झा कौन हैं? क्या वे मुख्यमंत्री हैं?राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे अब बिहार को सामान्य रूप से नहीं चला पा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार अब अपने चार करीबी सलाहकारों के कब्जे में हैं, जो उनके नाम पर सारे फैसले ले रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *