Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की हत्या -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की हत्या

ये घटना बिहार से सामने आई है .पूर्णिया में एक दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव  की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात वह पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक सनकी पति ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। परिजन आसपास के लोगों की मदद से नीलांबर यादव को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, लोगों का कहना है कि समाजसेवा करने गए पत्रकार की हत्या कर दी गई। बीती रात वह दंपती के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। नीलांबर यादव की पत्नी स्वीटी कुमारी ने बताया कि देर रात हमलोग घर में सो रहे थे। इसी बीच पड़ोसी ने साजिश के तहत झगड़ा सुलझाने की बात कह मेरे पति को बुलाकर ले गए। इसके बाद पड़ोसी नीरज यादव, उसका बेटा निशु यादव, चचेरा भाई प्रमोद यादव ने पूरे परिवार ने मिलकर मेरे पति की निर्मम हत्या की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *