दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा
.राज्यसभा में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के लिए लोहे का जिगर चाहिए. जब 2019 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने एक ही झटके से, इसी सदन में 370 और 35(ए) को समाप्त कर दिया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसी सदन में कहा जाता था कि खून की नदियां बह जाएंगीं. खून की नदियां छोड़ो कंकड़ चलाने की किसी में हिम्मत नहीं है.

