Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा और उनके शिष्य सुमित टप्पू की आवाज से सजा म्यूजिक एल्बम लिगेसी आज मुंबई में लॉन्च किया गया. इस दौरान संगीत जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रही और उन्होंने इस एल्बम के गीतों की खुले मन से प्रशंसा की. प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल. जसपिंदर नरूला ने इस एल्बम के बारे में कहा कि यह एक बेहतरीन एल्बम है जो सभी को पसंद आएगा.
कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनके शिष्य सुमीत टप्पू ने बताया कि इस म्यूजिक एल्बम में बहुत कुछ है जिसकी बदौलत उनको पूरा भरोसा है कि यह लोगों को जरूर पसंद आएगा. एक सवाल के जवाब में अनूप जलोटा ने कहा कि आज के युवा भी संगीत के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं और उनका मार्गदर्शन सभी वरिष्ठ लोगों को करना चाहिए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *