Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई की प्रसिद्ध समाजसेविका उज़मा शकील खान से ठगी का प्रयास -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

मुंबई की प्रसिद्ध समाजसेविका उज़मा शकील खान से ठगी का प्रयास

मोबाइल पर फोन करके डराने धमकाने की भी की गई कोशिश 

मुंबई :मुंबई की प्रसिद्ध समाजसेविका और हिन्द समर्थन की एडिटर उज़मा शकील खान से फोन करके उनको डरा धमका कर पैसा ठगने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उजमा शकील खान की जागरूकता से जलसाज़ ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके.
उजमा शकील खान सेवन सोल्जर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट और लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्द समर्थन की एडिटर हैं. वह फिलहाल किसी कार्य से यूपी गई हुई हैं.

उज़मा शकील खान ने बताया कि उनके मोबाइल पर किसी ने 8273941352 नंबर से फोन करके कहा कि आपके किसी परिचित ने बड़ा क्राइम कर दिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है इस तरह की कई बातें उज़मा शकील खान से फोन पर की गई. पहले तो उज़मा कुछ घबरा गई लेकिन बाद में उनको अहसास हो गया कि यह सब फ्रॉड करने वाले लोग हैं और उनको डरा धमकाकर शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं तभी उज़मा शकील खान ने जागरूकता का परिचय देते हुए उनको खूब खरी खोटी सुनाई. इसके बाद जालसाज़ो की ओर से कोई फोन नहीं किया गया.
समाजसेविका उज़मा शकील खान ने सभी से अपील की है कि आज के दौर में इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले बहुत लोग सक्रिय हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह किसी भी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *