Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘द दिल्ली मॉडल किताब लिखने के लिए जस्मीन शाह को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल दिल्ली के गवर्नेंस मॉडल के बारे में नहीं, बल्कि यह आम आदमी पार्टी की राजनीति का मॉडल भी है।आप के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह द्वारा लिखी गई इस किताब में आम आदमी पार्टी के उद्भव की वजह से लेकर मौजूदा वक्त की छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अपने काम की बदौलत दिल्ली में चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा और विजन नहीं है। इनको सिर्फ केजरीवाल को गाली देना है। उन्होंने कहा कि, पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी, महिलाओं का बस में सफर मुफ्त कर दिल्लीवालों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया है। हमने इन्हें भी मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर किया, तो प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात में फ़र्ज़ी स्कूल में फोटो खिंचवानी पड़ी। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, मुख्यमंत्री आतिशी और किताब के लेखक जस्मीन शाह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *