Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं होगा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात पूरी तरह से साफ कर दी है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी.दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी. अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है.”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *