Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई में बेकाबू बस ने जिस तरह से क़हर बरपाया उसमें कई लोगों की जान चली गई और काफी लोग घायल हुए हैं इन्हीं मृतकों में एक बीस साल की लड़की आफरीन भी थी जिसका नौकरी का पहला दिन था और वह अपनी जॉब से रात के वक्त घर लौट रही थी कि यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उसकी जान चली गई. आफरीन के घर में मातम का माहौल है.

आफरीन के पिता के मुताबिक उनकी बेटी का नौकरी का यह पहला दिन था और वह बहुत ही खुश थी.अब्दुल सलीम शाह ने अपनी बेटी से आखिरी बार तब बात की थी जब वह अपनी नौकरी के पहले दिन के बाद घर लौटने के लिए ऑटो रिक्शा ढूंढ रही थीं. शाह ने अफरीन को सुझाव दिया था कि वह हाईवे की तरफ चलकर ऑटो रिक्शा ले लें. यह उनके बीच की आखिरी बातचीत थी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *