Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी. इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *