Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले और समाजसेविका उज़मा शकील खान का किया गया स्वागत -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले और समाजसेविका उज़मा शकील खान का किया गया स्वागत

राष्ट्रीय सत्यवादी महासंघ के जनसंपर्क कार्यालय का किया गया उद्घाटन

मुंबई(हिन्द समर्थन ब्यूरो) राष्ट्रीय सत्यवादी महासंघ के जनसंपर्क कार्यालय का बैक रोड नया नगर मीरा रोड (ईस्ट)पर उद्घाटन किया गया. इस दौरान समाज सेवा से जुड़े काफी लोगों की मौजूदगी रही और उनका फूल मालाओ से स्वागत किया गया. नया नगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले का भी फूलमालाओं से स्वागत किया गया.

 

राष्ट्रीय सत्यवादी महासंघ के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान समाज सेवा से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों की मुख्य तौर पर उपस्थित रही और उन्होंने राष्ट्रीय सत्यवादी महासंघ के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर शिरकत कर अपने विचार व्यक्त किए. नया नगर थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले ने कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है इसमें बगैर स्वार्थ के लोगों की सेवा करनी चाहिए.

प्रसिद्ध समाजसेविका उज़मा शकील खान ने कहा कि हमारी ओर से लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की जाती है और हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता के जो अधिकार हैं वह उसको शत प्रतिशत मिलने चाहिएं. उजमा शकील खान ने राष्ट्रीय सत्यवादी महासंघ के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन पर संस्था के पदाधिकारियों को अपनी ओर से मुबारकबाद भी दी.

कार्यक्रम में अबू फैज शेख और अदीब अहमद. कलीम बेग.तबरेज़ मंसूरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *