Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

अलीगढ़ : अदालत ने महिला और उसके प्रेमी को उम्र क़ैद की सजा सुनाई है.उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे प्रेमी संग मिलकर अपना ही सिंदूर मिटाने वाली कमलेश व प्रेमी राजेश को अदालत ने 11 बरस बाद उम्र कैद की सजा सुनाई हैं। पति लेखराज सिंह की हत्या के बाद कमलेश व राजेश ने शादी कर ली थी। हत्या के डेढ़ साल बाद शादी की और 4 बच्चे भी हुए। अदालत ने महिला की याचिका स्वीकार कर ली कि वह अपने तीन बच्चों – जिनकी उम्र 3, 4 और 5 साल है, उनको जेल में अपने साथ रख सकती हैं,क्योंकि परिवार में कोई और नहीं है।

 

महिला कमलेश देवी ने अपने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर 11 अप्रैल, 2013 की रात को अलीगढ़ के अकराबाद के बड़ी उकरावली में अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने रात में सोते समय लेखराज की गोली मारकर हत्‍या कर दी। एडीजीसी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि 2012 में कमलेश अपने गांव में ही रहने वाले राजेश के साथ भाग गई थी। एक साल बाद जब उसे पता चला कि उसका पति अपनी खेती की जमीन बेचने जा रहा है तब वह वापस लौट आई। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया। पति की हत्या के बाद वह पति की सारी सम्पति की कानूनी मालकिन भी बन गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *