Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

नाना पटोले ने कहा -कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी और सीएम हमारी पार्टी से ही होगा

 

मुंबई :महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी और सीएम हमारी पार्टी से ही होगा। वहीं नाना पटोले के इस बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है।मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे, लेकिन इससे पहले ही महाविकास अघाडी में सीएम पद की दावेदारी को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।संजय राउत से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि अगर महाविकास अघाड़ी की सरकार सत्ता में आई तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि 23 तारीख को नतीजे वाले दिन सुबह 10.30 से 11.00 बजे मैं बताऊंगा कि महाविकास अघाड़ी का मुख्यमंत्री कौन होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *