Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं, बल्कि आपके और महाराष्ट्र के लिए लड़ रहा हूं। उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के लिए लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर हमला करते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार कमीशन पर काम करती है। शिंदे ने ठाकरे नीत एमवीए सरकार के पतन के बाद सत्ता संभाली थी।

कोल्हापुर जिले के राधानगरी में 2024 के विधानसभा चुनावों की अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग राज्य से प्यार करते हैं वे विपक्षी एमवीए के साथ जुड़े हुए हैं। इसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। राधानगरी प्रकाश आबितकर का निर्वाचन क्षेत्र है जो उनके नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने वाले 40 शिवसेना विधायकों में से एक हैं। ठाकरे ने कहा कि बीजेपी की मदद करने वाले राज्य के दुश्मन हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *