Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमआईएम ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं और अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में कामयाब बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी आज महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी 5 नवंबर को धुले में और अकबरुद्दीन ओवैसी औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं की ओर से अपील की गई है कि धुले और औरंगाबाद के तमाम लोग ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में इस विशाल जनसभा में शिरकत करें और इसे कामयाब बनायें। ओवैसी की पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *