Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

मुंबई :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसका नाम फातिमा खान बताया जा रहा है.शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है। हालांकि, सीएम योगी से जुड़ा मामला है, इसलिए मुंबई पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान (24) है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। मुंबई पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *