Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे जहां पर उनका पार्टी नेताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया.

 

सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी द्वारा नाशिक एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया गया.समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने खुशी का इजहार किया और पार्टी की मजबूती को लेकर काफी देर तक चर्चा भी की. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और समाजवादी पार्टी भी पूरे जोश व खरोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. राज्य में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे हैं और माना जा रहा है कि यहां पर वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा गठबंधन से जुड़े नेताओं से सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत की जाएगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *