Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाडी में समाजवादी पार्टी की क्या भूमिका रहेगी इसको लेकर आज महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंच रहे हैं जहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे इसके अलावा गठबंधन से जुड़े नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी और माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा को सम्मानजनक सीटें देने पर बातचीत करेंगे.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यूपी में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा भी कि महाराष्ट्र में मैं कल जा रहा हूं, हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे. महाराष्ट्र में अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं से भी विचार विमर्श करेंगे इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम भी यहां पर प्रस्तावित हैं.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *