Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :फडणवीस ने चुनाव आयोग के कार्यक्रम घोषित करते ही महायुति की जीत का ऐलान कर दिया है।महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी होते ही बीजेपी नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वह 23 नवंबर को जश्न मनाएंगे।चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के नेता महेश तापसे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि मैं दावे के साथ बता सकता हूं कि इस बार राज्य में महाविकास अघाडी की सरकार आएगी।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *