Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की एक बार हार्ट सर्जरी हो चुकी है. आज भी उन्हें हार्ट से जुड़ी दिक्कत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने के बाद उनकी सर्जरी की. फिलहाल उनकी हालत बेहतर है लेकिन अच्छी देखभाल के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है. वहां पर उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी.

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने पिता की सेहत पर अपडेट जारी किया है. अपने एक्स हैंडल पर जारी अपडेट में पिता की बीमारी का जिक्र किए बिना आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे जी ने आज सुबह सर एचएन रिलायंस अस्पताल में पहले से तय शेड्यूल के तहत जांच कराई. आप सबकी शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया. वे अब पूरी तरह ठीक हैं और लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह रेडी हैं.’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *