Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से ऐसी घटना सामने आई जो वास्तव में दिल दहला देने वाली है इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है.

 

मलाड में ओवरटेकिंग के विवाद पर एक 34 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मां और पिता ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों इसमें असफल रहे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक का परिवार भी वहां मौजूद था। युवक अपनी बाइक पर सवार था। तभी एक ऑटो वाले ने ओवर टेक किया। 34 वर्षीय आकाश मैण की ऑटो रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक के साथी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को छुड़ाने की बजाए वो आकाश को पीटने लगे।जब ऑटो चालक और उसके साथी आकाश को पीट रहे थे तो उसके माता-पिता ने उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की। पीड़ित की मां तो उसके ऊपर ही लेट गई। मगर आरोपी फिर भी लगातार पीड़ित को मारते रहे। आकाश को इतनी बुरी तरह से पीटा गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *