Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक सेवाओं को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अबू आज़मी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा सभी वर्गों का ध्यान रखा और वह सभी के हित की बात करते थे यही वजह है कि आज उनको सभी वर्ग के लोग याद करते हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी. आजमी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी की राजनीतिक एवं सामाजिक सेवाओं को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *