Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता पर खुशी का हिसार किया और उम्मीद जताई के ऐसे ही नतीजा महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भी सामने आएंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि जातिवाद हारा, विकास जीता..
डबल इंजन की विजयी दौड़ जारी.
हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार डबल इंजन सरकार पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है. इस निर्विवाद सफलता के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री. नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को हार्दिक बधाई. उनके अथक प्रयास से ही विरोधियों के सारे सपने चकनाचूर हो गए.

हरियाणा की जनता भी अभिनंदन की पात्र है.उन्होंने कांग्रेस के अत्यंत घातक फेक नरेटिव को महत्व न देते हुए भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता को चुना है.

महाराष्ट्र की जनता भी ऐसे फर्जी नेरेटिव के जाल में नहीं फंसेगी और डबल इंजन सरकार की यह विकास यात्रा महाराष्ट्र में भी जारी रहेगी,इसका पूरा विश्वास है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *