Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पैगंबरे इस्लाम की शान में ग़ुस्ताख़ी नहीं करेंगे बर्दाश्त:क़ारी हारुन -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पैगंबरे इस्लाम की शान में ग़ुस्ताख़ी नहीं करेंगे बर्दाश्त:क़ारी हारुन

मुंबई में मुसलमानों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुंबई : मुस्लिम समाज के लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की.

मुंबई के गोवंडी में शिवाजी नगर पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करते हुए काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जमा हुए और वहां पर उन्होंने पूरअमन तरीके से प्रदर्शन किया. इस दौरान क़ारी हारुन रिजवी ने कहा कि जिस तरह से यति नरसिंहानंद समय-समय पर नफरत फैलाने का काम करता है सरकार को उस पर गंभीरता से ध्यान देकर कानूनी शिकंजा कसना चाहिए क्योंकि अब उसकी हरकतें बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि पैगंबरे इस्लाम की शान में किसी भी तरह की अपमानित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम सरकार से मांग करते हैं कि यति जैसे नफरत फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *