Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

(शिब्ली रामपुरी)

मुंबई में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड का है जो कि काफी बड़ा बन पड़ा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि शायद इससे पहले कोई ट्रेलर इतने ज्यादा समय का रिलीज हुआ हो बहरहाल रोहित शेट्टी अपने एक्शन के लिए और कॉमेडी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं और इसी सबको लेकर फिल्म सिंघम अगेन का ताना-बाना भी बुनता नजर आ रहा है.

सिंघम अगेन की बात होगी तो जाहिर है अजय देवगन तो इसमें सर्वप्रथम रहेंगे और फिल्म का ट्रेलर भी उन्हीं के दमदार डायलॉग से शुरू होता है फिल्म में अजय देवगन के अलावा इस बार करीना कपूर. अक्षय कुमार. रवि किशन.दीपिका पादुकोण. टाइगर श्रॉफ.अर्जुन कपूर.रणवीर सिंह. जैकी श्रॉफ जैसे सुलझे हुए कलाकार भी आपको देखने को मिलेंगे और ट्रेलर में डायलॉग काफी दमदार हैं हालांकि ट्रेलर देखकर अंदाजा लगता है की फिल्म का डायरेक्शन कई जगह पर कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है.
फिल्म में अक्षय कुमार को लिया गया है जिनकी एंट्री भी अच्छे अंदाज में दिखाई गई है तो वहीं रणवीर सिंह भी एक्शन के साथ कुछ कॉमेडी करते नजर आते हैं. फिल्म में एक बात बड़े चौंकाने वाली लगती है वह यह है कि इतने सारे स्टार के सामने विलन का रोल अर्जुन कपूर को दिया गया है क्या वह विलेन के रोल में फिल्म में अपने कैरेक्टर के साथ न्याय कर पाएंगे. वैसे तो इन तमाम सवालों का जवाब 1 नवंबर को मिलेगा जिस दिन फिल्म रिलीज होगी लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखकर कुछ खास रोमांच पैदा नहीं होता. इससे पहले जब भी सिंघम रिलीज हुई और उसका ट्रेलर सामने आया उसने दशकों में एक तरीके का जो रोमांच पैदा किया वैसा सिंघम अगेन से पैदा होता नहीं दिखाई देता है यह बात अलग है कि यह फिल्म कितनी कामयाब रहती है यह तो दर्शक तय करेंगे. अजय देवगन पहले की सिंघम की तरह इस बार सिंघम अगेन में भी काफी जमे हैं लेकिन उनके साथ इस बार कई और अच्छे कलाकार भी फिल्म में लिए गए हैं तो यह देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा कि अजय देवगन अपनी एक्टिंग से कितना दर्शकों को लुभा पाते हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *