Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा

 

मुंबई: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति राज्य में काफी मजबूत है और जनता तेजी के साथ पार्टी से जुड़ रही है.

सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने दक्षिण मुंबई की कार्यकारणी -सपा के वरिष्ठ सदस्यों एवं शुभचिंतकों को सम्बोधित किया। इस बैठक में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं मुंबई महानगरपालिका चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई और चुनाव की तैयारी में पूरी मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया गया. वरिष्ठ सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है पार्टी हर गरीब की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करती है. इस दौरान काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *