Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

कार्यक्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से लेकर आमिर खान और राजकुमार हिरानी की रही मौजूदगी

 

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म येक नंबर का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में राज ठाकरे से लेकर प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान और राजकुमार हिरानी एवं आशुतोष गोवारिकर की मुख्य तौर पर मौजूदगी रही. इनके अलावा फिल्म से जुड़े कलाकार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए. फिल्म का ट्रेलर देखकर प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान से लेकर वहां मौजूद सभी लोगों ने खुले मन से प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी.

फ़िल्म का ट्रेलर देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म राज ठाकरे के जीवन पर आधारित है और फिल्म की कहानी राज ठाकरे की पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द ही घूमती है. यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *