मुंबई: शिवसेना (यूबीटी)के वरिष्ठ नेता संजय राउत को अदालत ने एक मामले में 15 दिन की सजा और उन पर 25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया के मानहानि मामले में मझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।


