Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जम्मू:राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पहली मांग है कि एक बार फिर राज्य का दर्जा दिया जाए। इस काम को करने के लिए हम इन पर और दबाव डालेंगे। अगर ये नहीं करेंगे तो हम करके देंगे। मोदी जी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये अपने मित्रों के माफ करवा दिए। पुंछ में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा, आरएसएस देश भर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत देकर खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *