Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आप कांग्रेस के मोहरा और राहुल गांधी के दरबारी बनने के बाद से भाषा की मर्यादा भूल गए हैं और आपकी बयानबाजी से केवल संपूर्ण संत समाज का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी अपमान हो रहा है। ऐसे बयान के लिए आप सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें। आपकी भाषा ही सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर दिए गए एक बयान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाषा से पहचानिए असली संत महंत, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनंत।अखिलेश के इस बयान के बाद भाजपा के अन्य नेता भी सपा अध्यक्ष पर हमलावर हो रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *