Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

दिल्ली :अरविन्द केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार में भी अहम भूमिका निभाएंगे। रोड शो के साथ ही प्रचार अभियान में जुटेंगे। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटेंगे। चुनावी राज्यों में वह अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इसे लेकर पार्टी ने भी खास रणनीति तैयार की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और लोगों के बीच विश्वास बहाल करने पर उनका ध्यान केंद्रित रहेगा।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली में वार्ड स्तर पर योजना बनाकर घर-घर जाकर प्रचार करने की योजना बनाई गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच महीने बाद हैं, लिहाजा मतदाताओं के बीच विश्वास फिर से बनाना बेहद अहम है। न केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं का विश्वास भी जीतने की कोशिश करेंगे। पार्टी को मजबूती प्रदान के लिए पंजाब का भी दौरा करेंगे। झारखंड और महाराष्ट्र में भी संगठन को मजबूती देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *